Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : जोस्ट इंडिया ऑटो कॉम्पोनेंट ने बांटी 200 सिलाई मशीन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जोस्ट इंडिया ऑटो कॉम्पोनेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शनिवार को 200 सिलाई मशीन का वितरण किया गया. इसके अलावा लाभुकों को रॉ-मैटेरियल्स भी प्रदान किए गए, ताकि महिलाएं अपने पैरों पर खड़े होकर एक सुनिश्चित आय प्राप्त कर सकें. इस मौके पर सिलाई मशीन पाकर महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि इस सहयोग से वे स्वयं एवं औरों के लिए भी रोजगार का सृजन करेंगी. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत एलईओ विमोला तिर्की, रापचा पंचायत की मुखिया सुकमति मार्डी और डुमरा पंचायत के मुखिया पियो हांसदा ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए जोस्ट कंपनी प्रबंधन की सराहना की. इसे भी पढ़ें : टाटानगर">https://lagatar.in/the-person-who-stole-passengers-mobile-from-tatanagar-station-got-bail/">टाटानगर

स्टेशन से यात्री का मोबाइल चुराने वाले को मिली जमानत
उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में कंपनी अपने सीएसआर फंड का सदुपयोग करेगी. कंपनी के फाइनेंस डिप्टी मैनेजर ए श्रीनिवास ने कहा कि कंपनी सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की दिशा में हमेशा से प्रयासरत है और महिला सशक्तीकरण के लिए कंपनी प्रबंधन ग्रामीण महिलाओं को हरसंभव मदद मुहैया कराएगा. कार्यक्रम के सफल आयोजन में कंपनी के प्लांट हेड अनिंदया सरकार, फाइनेंस हेड ज्योति रंजन भुइयां, प्रबंधक सरोज कुमार प्रहराज, डिप्टी मैनेजर फाइनेंस विशाल वार्ष्णेय, सीनियर इंजीनियर परचेज विपुल कुमार ठाकुर के साथ साथ महत्वपूर्ण भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही