Search

 
 
 

आदित्यपुर : पत्रकार स्व. प्रवीण सिंह की स्मृति में मीडिया कप का प्रदर्शनी मैच आयोजित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : रविवार को जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब मैदान में मीडिया कप के प्रदर्शनी मैच का आयोजन इनसाइड झारखंड के निदेशक स्वर्गीय प्रवीण सिंह की स्मृति में किया गया. जिसमें आदित्यपुर पत्रकार एकादश ने जमशेदपुर पत्रकार एकादश को 20 रन से हरा दिया. आदित्यपुर पत्रकार एकादश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 87 रन बनाये. जबाव में खेलने उतरी जमशेदपुर पत्रकार एकादश की टीम 57 रन पर आल आउट हो गई. प्रदर्शनी मैच के आरंभ में पत्रकारों ने स्वर्गीय प्रवीण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-in-fact-computer-education-students-took-information-about-information-technology/">घाटशिला

: फैक्ट कंप्यूटर एजुकेशन में विद्यार्थियों ने ली इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की जानकारी

एक पत्रकार के साथ अच्छे खिलाड़ी भी थे प्रवीण सिंह

मौके पर पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि प्रवीण सिंह एक पत्रकार के साथ अच्छे खिलाड़ी और खेल प्रेमी थे. वह जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब का संरक्षक भी थे. मौके पर विचार रखते हुए पत्रकार जितेंद्र कुमार ने कहा कि उनके नेतृत्व में पिछला मीडिया कप कुशलता पूर्वक संपन्न हो चुका है. आज उनकी कमी हम सब मीडिया साथियों को हो रही है. बता दें कि आदित्यपुर पत्रकार एकादश का नेतृत्व प्रियरंजन ने और जमशेदपुर पत्रकार एकादश का नेतृत्व कौशल सिंह ने किया. मैच सम्पन्न कराने में प्रेस क्लब जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज एवं उनकी टीम का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही