Search

 
 
 

आदित्यपुर : नगर निगम की खामियों को उजागर कर रहे पत्रकार इसलिए नहीं बुलाया जा रहा कार्यक्रमों में

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम की योजनाओं के घोटाले और खामियों को उजागर करने पर नगर निगम ने अब अपने शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम से पत्रकारों को दूर रखना शुरू कर दिया है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि उनकी खामियों को कोई उजागर नहीं कर सके. पारदर्शिता का ढोंग करने वाले नगर निगम के लोग आखिर क्यों पत्रकारों से डर गए? शुक्रवार को वार्ड 14 के एस टाइप से वार्ड 15 के मांझी टोला नदी तक के करीब 2 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में धर्म और पूजा की धज्जियां उड़ाते हुए वार्ड 14 के पार्षद बरजोराम हांसदा और वार्ड 15 के पार्षद डॉ नथुनी सिंह ने शिलान्यास कार्यक्रम में जूता पहनकर पूजा अर्चना की. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-talks-between-tslpl-mine-management-and-villagers-of-baraiburu-tatiba-successful-strike-ends/">किरीबुरू

: टीएसएलपीएल खदान प्रबंधन और बराईबुरु-टाटीबा के ग्रामीणों के बीच वार्ता सफल, हड़ताल समाप्त
शिलान्यास कार्यक्रम कर ढलाई वर्क को शुरू कराया है. इस कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने उनकी तस्वीर खींच ली और अब उनका फोटो वायरल किया गया है. मजे की बात है कि दोनों पार्षद भाजपा के कार्यकर्ता हैं. नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर जहां भाजपा के हैं, वहीं 80 फीसदी पार्षद भी भाजपाई हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही