Search

 
 
 

आदित्यपुर : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बन्तानगर में हर्षोल्लास

 
  • 22 जनवरी को पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजन व सुंदरकांड पाठ
  • बस्तीवासी जुटे हैं दीपोत्सव की तैयारी में
Adityapur (Sanjeev Mehta) : 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप रामलला के प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में अदित्यपुर के आदर्श युवा कमेटी बनतानगर पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर बनतानगर में विशेष पूजा पाठ एवं सुन्दर काण्ड के पाठ का आयोजन बस्तीवासियों ने रखा है. दिनभर के आयोजन के पश्चात कमेटी के द्वारा बस्ती वासियों के लिए महाभोग की व्यवस्था भी की गई है. इसे भी पढ़ें : दरभंगा">https://lagatar.in/darbhanga-uncontrolled-scorpio-crushed-5-people-angry-people-pelted-stones-and-vandalized/">दरभंगा

: स्कॉर्पियो ने पांच लोगों को कुचला, पुलिस के लाठीचार्ज से भड़के लोग, जमकर पथराव-तोड़फोड़ की
इसकी तैयारी में सम्पूर्ण बस्तीवासी लगे हुए हैं. यह जानकारी कमेटी मेंबर सह भाजपा युवा नेता शनि कुमार ने दी है. उन्होंने बताया कि इस आयोजन को लेकर बस्तीवासियों में हर्ष उल्लास का माहौल है. सभी बस्तीवासी अपने घरों को लाइट बत्ती से सजाए हैं और 22 जनवरी की शाम सभी दीये जलाकर दीपोत्सव भी मनाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही