Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : जेआरडीसीएल ने शुरू की टाटा-कांड्रा रोड में बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मत

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के प्रयास से जेआरडीसीएल ने शनिवार से टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क के सभी बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मत शुरू कर दी है. बता दें कि पिछले दिनों पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या प्रमोद से मिलकर टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड के सभी बंद पड़े स्ट्रीट लाइट की मरम्मत 48 घंटे के अंदर शुरू किए जाने की मांग की थी, अन्यथा जन आंदोलन की चेतावनी भी दी थी. पुरेन्द्र ने खरकई ब्रिज से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया था. जिसके उपरांत उन्होंने जेआरडीसीएल को लाइट बंद होने की जानकारी दी थी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-health-check-up-camp-will-be-organized-in-jamua-on-july-16-dr-goswami/">चाकुलिया

: 16 जुलाई को जामुआ में आयोजित होगा स्वास्थ्य जांच शिविर – डॉ. गोस्वामी

मरम्मत का कार्य जल्द पूरा करने का आश्वासन

इसके अलावा खरकई ब्रिज से लेकर एस टाइप मोड़ तक टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के लगभग 50 प्रतिशत लाइट ही जल रहे थे, एस टाइप मोड़ से आरआईटी मोड़ तक सभी 100 प्रतिशत लाइट खराब पड़े मिले थे. पुरेंद्र नारायण सिंह ने उपायुक्त सरायकेला एवं जेआरडीसीएल से आकाशवाणी चौक, शेरे पंजाब चौक, एस टाइप चौक, आरआईटी मोड़, टोल ब्रिज मोड़, सुधा डायरी मोड़, लाल बिल्डिंग चौक, उषा मार्टिन मोड़ में ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाए जाने की मांग की थी. इसके साथ ही उन्होंने जेआरडीसीएल से टाटा-कांड्रा मुख्य एवं सर्विस रोड की दुर्गा पूजा से पूर्व मरम्मत एवं अलकतरा कारपेटिंग कराए जाने को कहा था. जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या प्रमोद ने बताया कि मरम्मत एवं अलकतरा कारपेट करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही