Search

 
 
 

आदित्यपुर : डीएवी एनआईटी की जूनियर छात्राओं की बास्केटबॉल टीम जाएगी नोएडा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  आदित्यपुर डीएवी एनआईटी की जूनियर छात्राओं की बास्केटबॉल टीम 14 से 17 सितंबर तक नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने नोएडा जा रही है. नोएडा में ऑल इंडिया रिलायंस फाउंडेशन बास्केटबॉल की नेशनल प्रतिस्पर्धा का आयोजन कर रहा है. इसमें झारखंड की जूनियर टीम के रूप में डीएवी एनआईटी की टीम सेलेक्ट हुई है. इसे भी पढ़ें : सोनुआ">https://lagatar.in/sonua-villagers-blocked-chakradharpur-manoharpur-road-demanding-compensation/">सोनुआ

: मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्रधरपुर-मनोहरपुर मार्ग को किया जाम
डीएवी एनआईटी की बास्केटबॉल टीम शहर में आयोजित 40 स्कूलों की टीम में अव्वल आई थी. इसके आधार पर इस टीम का चयन हुआ है. टीम में डीएवी एनआईटी की छठी कक्षा की छात्रा अनिष्का कुमारी, सुरभि कुमारी, प्रियांशी और कक्षा 7 की ऋषिका कुमारी शामिल हैं. जबकि कोच के रूप में परमजीत सिंह कलशी और मैनेजर के रूप में कविता स्वाई शामिल हैं. उक्त जानकारी प्रेसवार्ता में विद्यालय के प्राचार्य ओपी मिश्रा ने दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही