Search

 
 
 

आदित्यपुर : अंतरराष्ट्रीय आयरन मैन 70.3 स्पर्धा में मांझी टोला के काजल करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : समुद्र की लहरों में 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर बाइकिंग और तकरीबन 21.3 किलोमीटर दौड़ का अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा आयरन मैन 70.3 स्पर्धा में आदित्यपुर मांझी टोला के काजल दास आगामी 23 सितंबर को मस्कट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. वे पहले भी दो बार इस प्रतिस्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने लगातार डॉट इन से दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने वाले वे इकलौता भारतीय हैं जिन्हें दूसरी बार इसमें इंट्री मिली है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-dead-body-of-a-middle-aged-man-found-near-sanipadampur-culvert/">चक्रधरपुर

: सानीपदमपुर पुलिया के पास अधेड़ व्यक्ति का मिला शव

देश की किसी कंपनी से स्पोंशर्स मिलने की इच्छा जताई

[caption id="attachment_756495" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/kajal-das2-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> उन्हें मिले सर्टिफिकेट की तस्वीर.[/caption] उन्होंने बताया कि पिछले बार उन्होंने हिस्सा लिया था जिसमें उन्हें 35 से 39 वर्षीय ऐज ग्रुप में 65वां स्थान मिला था. वे बताते हैं कि इस स्पर्धा में मुख्य मुकाबला बाइकिंग का होता है, प्रतिभागी आठ से 10 लाख रुपये के उच्चस्तरीय तकनीक वाली बाइक के साथ रेसिंग करते हैं जबकि पैसे के अभाव में वे महज एक लाख रुपये वाली बाइक के साथ हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने इसके लिए देश की किसी कंपनी से स्पोंशर्स मिलने की इच्छा जताई ताकि वे इस मुकाबले में मजबूती से देश का प्रतिनिधित्व कर सकें. उन्होंने बताया कि स्पर्धा की सारी प्रक्रिया समुद्री तट पर ही सम्पन्न होते हैं. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/route-of-three-trains-going-from-ranchi-to-south-changed/">रांची

से साउथ जाने वाली तीन ट्रेनों का रूट बदला गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही