Adityapur (Sanjeev Mehta) : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन श्रीश्री रामनवमी अखाड़ा युवक समिति कांड्रा बस्ती द्वारा कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा मुख्य मार्ग स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण से स्वर्णरेखा नदी गई. नदी से कलश में जल भरने के उपरांत कांड्रा के विभिन्न गली मोहल्लों से होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुंची. कलश यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए. कलश यात्रा में पीली साड़ियों में छोटी बच्चियों से लेकर महिलाएं शामिल थीं. पूरे कांड्रा बाजार को भगवा झंडे से पाट दिया गया है और मुख्य मार्ग स्थित सभी भवनों पर विद्युत सज्जा की गई है. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-saryu-rai-raised-issue-disturbances-in-coal-transportation-minister-champai-replied/">बजट
सत्र : सरयू राय ने कोयला ढुलाई में गड़बड़ी का मामला उठाया, मंत्री चंपई ने दिया जवाब
: डीजे पर भड़काऊ संगीत बजाने पर रहेगी पाबंदी – थाना प्रभारी
सत्र : सरयू राय ने कोयला ढुलाई में गड़बड़ी का मामला उठाया, मंत्री चंपई ने दिया जवाब
नौ दिन माता के विभिन्न रूपों की होगी पूजा
बता दें कि गुरुवार शाम में युवक समिति कांड्रा द्वारा माता भगवती की आराधना में रात्रि जागरण का कार्यक्रम रखा गया है. जिसमें जमशेदपुर के मशहूर कलाकार हिस्सा लेंगे. कलश यात्रा में काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही. कांड्रा में कई अखाड़ा समितियों द्वारा वर्षों से नवरात्र के 9 दिन माता के विभिन्न रूपों की पूरे भक्ति भाव और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है. दशमी के दिन अखाड़ा निकाला जाता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष लालबाबू महतो, सचिव महेंद्र नंदी, शंकर महतो, सीमन्त घटवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-dj-will-be-banned-for-playing-provocative-music-police-station-in-charge/">नोवामुंडी: डीजे पर भड़काऊ संगीत बजाने पर रहेगी पाबंदी – थाना प्रभारी
Leave a Comment