Search

 
 
 

आदित्यपुर : बंतानगर में मंदिर निर्माण व प्रतिमा स्थापना को लेकर की निकाली गई कलश यात्रा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित बनतानगर में पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर निर्माण व प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई. जिसमें 201 महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कलश यात्रा बंतानगर से मेन रोड होते हुए ट्रांसपोर्ट कॉलोनी तथा बाबा आश्रम छठ घाट पहुंची. पुरोहित दिलीप पाठक ने घटों में जल भरवाकर गौरी-गणेश, मां गंगा व सूर्य देवता की पूजा करवाई. तत्पश्चात मनोकामना मंदिर में संकल्प कराया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-election-was-held-in-kashidih-high-school-regarding-the-formation-of-student-parliament/">जमशेदपुर

: काशीडीह हाई स्कूल में छात्र संसद के गठन को लेकर हुआ चुनाव

शुक्रवार को भगवान का अभिषेक, प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी

सके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वेदी पूजन, मंगल आरती एवं शाम में नगर भ्रमण किया गया. गुरुवार को वेदीपुजन, अष्टजाम, रामायण एवं हवन का कार्यक्रम होगा. वहीं शुक्रवार को भगवान का अभिषेक, प्राण-प्रतिष्ठा, मंगल आरती व भोग वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न होगा. कलश यात्रा में आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, पूर्व पार्षद संदीप साहु, सतीश मिश्रा, सतीश शर्मा, सरोज सिंह, राकेश सिंह, संतोष सिंथेटिक के बिजय कुमार शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य अर्जुन प्रसाद, शनि कुमार, रंजन पंडित, चंदन शर्मा, सुनील साहु, भोला कालिंदी, मुकेश, बाबू, प्रिंस, राहुल, दीपक गुप्ता, मनबाबू, रवि, गौरव, विक्की, अभिषेक, राज, सूरज, आयुष आदि का भरपूर सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chowka-and-tiruldih-police-made-people-aware-of-witchcraft/">चांडिल

: चौका व तिरुलडीह पुलिस ने लोगों को किया डायन कुप्रथा के प्रति जागरूक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही