Search

 
 
 

आदित्यपुर : सांसद विद्युत वरण महतो के गांव कृष्णापुर में 64 वर्ष से हो रही है काली पूजा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सांसद विद्युत वरण के गांव आदित्यपुर कृष्णापुर में 64 वर्ष से काली पूजन का आयोजन हो रहा है. सांसद 1975 से विद्युत वरण स्वयं मां की आराधना करते हैं. उन्होंने बताया कि वे 14 वर्ष की उम्र से विधिवत मां काली के साधक बने हुए हैं. किशोर स्पोर्टिंग काली पूजा कमेटी कृष्णापुर की स्थापना 1958 में उनके पूर्वज के साथ गांव के गणमान्य लोग मधुसूदन महतो, मुरली महतो, गड़पा सरदार, हरिपडो महतो, वृंदावन महतो ने पूजा की नींव रखी थी. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-10-pairs-of-special-trains-will-be-operational-in-the-festival/">धनबाद

: त्योहार में 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन, देखें लिस्ट

पांच दिनों तक होगा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम

सोमवार की रात उनके पंडाल का उद्घाटन लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य उद्यमी इंदर अग्रवाल ने किया. मौके पर उद्यमी दशरथ उपाध्याय ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत उद्घाटन करवाया. यहां 5 दिनों तक विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. पूजन के मौके पर सम्मानित ग्रामवासियों में सुशील महतो, उमेश महतो, शिशिर महतो, परिमल महतो, शिवशंकर महतो, जितेंद्र महतो, त्रिलोचन महतो, आशुतोष सतपथी, रघुनाथ महतो, कंचन महतो, दिनेश सरदार, दुर्गा चरण सरदार, दीपक महतो, अजीत महतो, गौतम महतो, विमल महतो, षाड़ंगी प्रधान, बबलू महतो, समीर महतो, हैप्पी सिंह, पिंटू सिंह, नारद सरदार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही