Search

 
 
 

आदित्यपुर : चोरी के आरोप में फरार कमलाउद्दीन गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : बकरी चोरी करने के जुर्म में जाकिर हुसैन उर्फ मोनू को पूर्व में ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था परंतु उसका साथी धातकीडीह बिष्टुपुर निवासी मोहम्मद कमलाउद्दीन भागने में सफल हो गया था. आज कांड्रा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए छापेमारी दल का गठन किया और जमशेदपुर गए. जहां बिष्टुपुर थाना के सहयोग से मोहम्मद कमलाउद्दीन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-appointment-of-new-in-charge-principal-in-gc-jain-commerce-college-and-womens-college/">चाईबासा

: जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज व महिला कॉलेज में नए प्रभारी प्रिंसिपल की नियुक्ति

पिछले साल अगस्त मेंं की थी बकरी की चोरी

कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो ने बताया कि 23 अगस्त 2021 को कमलाउद्दीन और जाकिर हुसैन ने बकरी चोरी की घटना को अंजाम दिया था. जिसमें जाकिर हुसैन की गिरफ्तारी कर ली गई थी पर कमलाउद्दीन फरार हो गया था जिसे आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो, एएसआई चंदन कुमार, राजीव कुमार, हवलदार लखन बानरा, आरक्षी अभिषेक कुमार, चालक आरक्षी रविंद्र कुमार सिंह शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही