Search

 
 
 

आदित्यपुर : विवादों में घिरा कांड्रा उपमुखिया चुनाव, डीसी से पुनर्मतगणना की मांग

 
Adityapur : सोमवार को कांड्रा पंचायत सचिवालय में उप मुखिया पद के लिए चुनाव हुआ था. जो अब विवादों से घिर गया है. उप मुखिया पद के दूसरे प्रत्याशी अजीत सेन ने मंगलवार को जिले के डीसी अरवा राजकमल से मुलाकात कर इस मामले में हस्तक्षेप कर पुनः मतगणना कराने की मांग की है. डीसी को दिए आवेदन में अजीत सेन ने कहा है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी की उपस्थिति में हुए इस चुनाव में कांड्रा पंचायत के कुल नौ वार्ड सदस्यों ने हिस्सा लिया था. जिनमें से पांच सदस्यों का मत उन्हें प्राप्त हुआ और दूसरे प्रत्याशी रीना मुखर्जी को चार मत मिले. इसे भी पढ़ें :मांडर">https://lagatar.in/mander-assembly-by-election-dc-took-stock-of-hands-on-training-of-evm-vvpat/">मांडर

विधानसभा उपचुनाव : डीसी ने ईवीएम VVPAT की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग का लिया जायजा

विवाद डीसी ऑफिस तक पहुंच गया

वोट देने के उपरांत गिनती के समय प्रखंड विकास पदाधिकारी ने एक मत को रद्द घोषित कर दिया. इसके पीछे वजह बताई गई कि निर्धारित कॉलम में वार्ड सदस्य ने सही का निशान नहीं लगाया था. इधर आवेदक अजीत सेन का कहना है कि मतपत्र में वार्ड सदस्य ने उनके नाम के सामने साफ-साफ सही का निशान लगाया है. ऐसे में इसे रद्द किया जाना युक्तिसंगत नहीं है. उन्होंने उपायुक्त से पूरे मामले की जांच कर पुनः मतगणना कराने की मांग की है. बता दें कि सोमवार को हुए चुनाव में नौ वार्ड सदस्यों ने हिस्सा लिया था, इनमें से एक का मत रद्द कर दिया गया था. ऐसे में दोनों ही उम्मीदवारों को चार-चार मत प्राप्त हुए. बाद में मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद मुखिया को भी मत देने को कहा गया, इसके बाद रीना मुखर्जी को उप मुखिया घोषित कर दिया गया. यहीं से विवाद शुरू हो गया जो मंगलवार को डीसी के ऑफिस तक पहुंच गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही