Search

 
 
 

आदित्यपुर : कांड्रा पुलिस ने अवैध महुआ शराब भट्ठी को किया ध्वस्त

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :कांड्रा पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर बुरुडीह में नदी किनारे छापेमारी की. इस दौरान अवैध महुआ शराब भट्ठी को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया और 15 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त कर थाना ले आई. जबकि मौके से बरामद करीब 200 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बुरुडीह नदी के किनारे अवैध शराब भट्टी संचालित हो रहा है. जिसपर कार्रवाई करते हुए भट्ठी को नष्ट कर दिया गया. घने जंगल होने का फायदा उठाकर भट्ठी संचालक दिलीप मंडल फरार हो गया. फरार अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में महुआ शराब का धंधा नही चलने दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-energy-fair-organized-in-electricity-department-consumers-of-rural-areas-participated/">चाईबासा

: विद्युत विभाग में लगा ऊर्जा मेला, ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने लिया भाग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही