Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : कांड्रा पुलिस ने गोपीनाथपुर ईंट फैक्ट्री में हुई चोरी का किया खुलासा, चार को भेजा जेल, सरगना फरार

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  कांड्रा पुलिस ने गोपीनाथपुर ईंट फैक्ट्री में हुए चोरी मामले का शनिवार को खुलासा किया. पुलिस ने चार लोगों को इस मामले में जेल भेजा है. ईंट फैक्ट्री से 15 सितंबर को दिन में ईंट बनाने की मशीन चोरी हुई थी. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों का नाम सोनू पात्रो, रोहित कुमार साव, कार्तिक साहू और मितंजन स्वर्णकार उर्फ मिल्टन है. सरगना की गिरफ्तारी के लिये पुलिस प्रयास में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-80-percent-of-multi-storey-buildings-and-industries-do-not-follow-fire-safety-norms-deepak-sinha/">आदित्यपुर

: 80 फीसदी बहुमंजिली इमारतों व इंडस्‍ट्रीज में फायर सेफ्टी नॉर्म्स का पालन नहीं- दीपक सिन्हा  

राजेश मंडल पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड: थाना प्रभारी

इस संबंध में थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो ने प्रेसवार्ता कर बताया कि राजेश मंडल पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड है. उसने ही अपने चार सहयोगियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया था. वह अभी पकड़ में नहीं आया है. घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी गाड़ी संख्या जेएच 05 बीजेड- 4183 , ईंट बनाने वाली मशीन और अभियुक्तों के चार मोबाइल सेट बरामद किया गया है. चोरी की शिकायत फैक्ट्री मालिक गोपाल कृष्ण मालवीय ने थाने में दी थी. सभी आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार ली है. इसे भी पढ़ें: किरीबुरु:">https://lagatar.in/kiriburu-made-pregnant-by-sexually-abusing-a-minor-also-administered-abortion-medicine-case-registered/">किरीबुरु:

नाबालिग का यौनशोषण कर गभर्वती बनाया, गर्भपात की दवा भी खिलाई, मामला दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही