Search

 
 
 

आदित्यपुर : कांड्रा पुलिस ने संस्मरण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा पुलिस ने शुक्रवार को कांड्रा थाना में संस्मरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर 2 मिनट का मौन रख शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कांड्रा थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद महतो ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों तथा राज्य पुलिस बलों के उन बहादुर पदाधिकारियों एवं जवानों को याद करते हैं जिन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा तथा आंतरिक सुरक्षा एवं शांति स्थापित करने के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी है. देश की सीमा की रक्षा आंतरिक सुरक्षा एवं शांति स्थापित करने के क्रम में विगत 1 वर्ष (1 सितंबर 2021 से 31 अगस्त 2022) तक कुल 261 पदाधिकारी एवं जवान शहीद हुए हैं. झारखंड आज के इन शहीद पुलिसकर्मियों के साथ-साथ हम उन सभी पुलिसकर्मियों को नमन करते हैं तथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-shopkeepers-are-throwing-cock-feathers-on-the-banks-of-the-main-canal-passers-by-are-facing-trouble/">चाकुलिया

: मुख्य नहर के किनारे मुर्गा का पंख फेंक रहे हैं दुकानदार, राहगीरों को हो रही है परेशानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही