Adityapur (Sanjeev Mehta) : चार दिन है जिंदगी हंसी खुशी में काट ले, मत किसी का दिल दुखा दर्द सबके बांट लें. कुछ नहीं है साथ जाना एक नेकी के सिवा, गांठ में ये बांध लें..... कन्हैया सिंह के फेसबुक पेज का ये अंतिम पोस्ट काफी कुछ कहता है. क्या कन्हैया सिंह को पूर्व से कोई अंदेशा था या हत्या से 6 घंटे पूर्व किया गया ये मार्मिक पोस्ट बस यूं ही था. अगर इस बात में कोई सच्चाई है तो कोई है जो उनके मार्मिक पोस्ट के पीछे की कहानी को छुपा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-parsudih-police-arrested-the-three-accused-who-shot/">जमशेदपुर
: परसुडीह पुलिस ने गोली मारने वाले तीनों आरोपियों को दबोचा
आदित्यपुर पुलिस ने जब्त किए नौ गोवंशीय पशु, तस्कर भाग निकले
: परसुडीह पुलिस ने गोली मारने वाले तीनों आरोपियों को दबोचा
अपराधियों ने गोली मार की थी हत्या
29 जून की रात 10 बजे ठेकेदार कन्हैया सिंह की हत्या तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर कर दी थी. ठीक उसी दिन करीब 4 बजे उन्होंने यह पोस्ट अपने फेसबुक पर अपलोड किया था. आखिर कुछ तो मायने होंगे इस पोस्ट के. आज उनकी हत्या के छह दिन बीत चुके हैं, पुलिस बगैर किसी सुराग के हाथ पांव चला रही है. अब तक 18 अपराधी किस्म के लोगों से पुलिस पूछताछ कर थक चुकी है. इस कांड के खुलासे के लिए गठित एसआईटी की टीम की मॉनिटरिंग खुद डीआईजी कर रहे हैं. मंगलवार को टाटा स्टील से डॉग स्क्वायड बुलाकर पुलिस ने अपराधियों की टोह ली थी. जमशेदपुर की टेक्निकल टीम भी इस मामले में लगी हुई है लेकिन नतीजा शून्य ही है. हालांकि राजनीतिक और सामाजिक दवाब भी पुलिस को झेलना पड़ रहा है. पहले 72 घंटे फिर 48 घंटे का अल्टीमेटम पुलिस को मिल चुका है. 48 घंटे का अल्टीमेटम मंगलवार की शाम 6 बजे पूरा हो गया है. अब देखना लाजिमी होगा कि आखिरकार पुलिस किस नतीजे पर पहुंचती है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-nine-bovine-animals-seized-by-adityapur-police-smugglers-escaped/">आदित्यपुर:आदित्यपुर पुलिस ने जब्त किए नौ गोवंशीय पशु, तस्कर भाग निकले
Leave a Comment