Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 72 घंटे बाद भी नहीं हो सका कन्हैया सिंह हत्याकांड का खुलासा, पूर्व सीएम मधु कोड़ा का अल्टीमेटम समाप्त

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में बिगड़ी विधि व्यवस्था को लेकर विभिन्न राजनितिक दलों ने मोर्चा खोल दिया है. इसी क्रम में रविवार को आदित्यपुर स्थित पीएचईडी गेस्ट हाउस में दो घंटे तक कांग्रेसियों संग मीटिंग करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा सड़क ने पदयात्रा किया. उनके साथ कांग्रेसी जिला प्रशासन हाय-हाय और पुलिस पदाधिकारी दलाली बंद करो जैसे नारे लगाते दिखे. मधु कोड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कन्हैया सिंह के हत्यारों को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है. 72 घंटे में भी पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस रिजल्ट नहीं निकलने पर मंथन करने के बाद निर्णय लिया गया कि 48 घंटे और समय दिया जाए, अगर इस दौरान भी कोई रिजल्ट नहीं निकलता है तो कांग्रेस पार्टी बुधवार को कोल्हान बंद बुलाएगी. इसके बाद राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. उनके साथ जिलाध्यक्ष छोटेराय किस्कु, नगर अध्यक्ष संतोष सिंह, कोल्हान प्रवक्ता सुरेश धारी, प्रदेश के नेता समरेंद्र नाथ तिवारी, प्रमोद सिंह, आदि शामिल थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sairat-bazar-association-expressed-gratitude-to-the-health-minister/">जमशेदपुर

: सैरात बाजार एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
[caption id="attachment_347394" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/adityapur-congress-2.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> आदित्यपुर में पूर्व विधायक अरविंद सिंह के आवास पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष[/caption]

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कन्हैया सिंह की हत्या पर जताया दुख

जमशेदपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर आदित्यपुर में पूर्व विधायक अरविंद सिंह के आवास पहुंचे और उनके साले कन्हैया सिंह की हत्या पर दुख जताया. वही हत्याकांड में अब तक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की परिवार के लोगों से विस्तृत जानकारी ली. पूर्व विधायक से मिलने के बाद राजेश ठाकुर ने खुलेआम सरायकेला पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश को चेताया है कि सफल तरीके से इस हत्याकांड की जांच को अंजाम दे, नहीं तो उनके साथ जांच टीम में शामिल सभी पदाधिकारियों को इस लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ेगा. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thana-wise-peace-committee-meetings-will-be-held-in-the-presence-of-adm-sdm-regarding-bakrid/">जमशेदपुर

: बकरीद को लेकर एडीएम-एसडीएम की मौजूदगी में होगी थानावार शांति समिति की बैठकें
हत्याकांड के विरोध में तीखे तेवर प्रकट करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने अभी आईजी से बात की है. उन्हें तमाम मामलों से अवगत कराया गया है. उनके रांची पहुंचने के बाद मामले में बड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि हर बात मीडिया में बताया नहीं जा सकता, लेकिन इतना तय है की क्षेत्र में कानून का राज स्थापित होगा. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला पुलिस को आरोपियों के गिरेबान तक पहुंचने के लिए 72 घंटे का वक्त दिया गया था, जिसके बीत जाने के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है. इस दौरान पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह, आनंद बिहारी दुबे, अंबुज कुमार, समेत काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही