Search

 
 
 

आदित्यपुर : कन्हैया सिंह हत्याकांड मामला : एसआईटी के साथ डीआईजी ने की बैठक, 24 घंटे के भीतर उद्भेदन करने का निर्देश

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :आदित्यपुर थाना पहुंचे डीआईजी अजय लिंडा ने कन्हैया सिंह हत्याकांड मामले के लिए गठित एसआईटी की टीम के साथ सोमवार को बैठक की. इस दौरान एसपी आनंद प्रकाश और एसडीपीओ हरविंदर सिंह मौजूद थे. बैठक के उपरांत डीआईजी लिंडा ने बताया कि टीम को 24 घंटे के भीतर घटना का उद्भेदन करने के निर्देश दिए गए है. एसआईटी की टीम सुराग के करीब है. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगें. बता दें कि पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले और ठेकेदार कन्हैया सिंह हत्याकांड को लेकर सवालों के घेरे में घिरी सरायकेला- खरसावां पुलिस पर चौतरफा दबाव बढ़ता जा रहा है. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/saraikela-chhau-kalakars-tied-the-knot-at-the-jagannath-mahotsav-held-in-ranchi/">सरायकेला

: रांची में आयोजित जगन्नाथ महोत्सव में छऊ कलाकरों ने बांधा समा
राजनीतिक, सामाजिक दलों के बढ़ते दबाव के बाद अब विभागीय पदाधिकारी भी मामले के खुलासे को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं. सोमवार को कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा आदित्यपुर थाना पहुंचे और एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआइटी द्वारा अब तक किए गए अनुसंधान की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि एसआईटी के अलावा जमशेदपुर की टेक्निकल टीम का सहयोग लिया जा रहा है. साथ ही जरूरी दिशा- निर्देश देते हुए 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करने का निर्देश दिया गया है. कन्हैया सिंह हत्याकांड से जुड़े हर पहलूओं की गहनता से जांच चल रही है. हर एंगल पर काम किया जा रहा है. डीआईजी ने बताया कि जिला पुलिस के लिए कन्हैया सिंह हत्याकांड एक चुनौती है जिसका जल्द ही उद्भेदन कर लिया जाएगा. उन्होंने आमलोगों से अपील की है कि वे इस कांड से जुड़े किसी भी तरह की जानकारी उनके नंबर 9431706135 पर दें, सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही