Search

Adityapur  : कुड़मी सेना टोटेमिक का करम महोत्सव 15 को

  • फुटबॉल मैदान में 50 हजार कुडमियों का होगा जुटान
  • झूमर और पारंपरिक नृत्य की होगी प्रस्तुति
  • कलाकारों को मिलेगा नगद पुरस्कार
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  कुड़मी सेना टोटेमिक का करम महोत्सव 15 सितंबर को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित किया जाएगा. पूर्व में करम महोत्सव गांव टोलों में होता था, लेकिन शहीद सांसद सुनील महतो ने इसे शहर के बीचो-बीच रीगल मैदान में कराना प्रारंभ किया था. अब शहरों में करम महोत्सव आयोजित हो रहा है. यह जानकारी कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि अब कुड़मी समाज जग गया है. अब हमलोग एकजुट होकर हर फैसला लेंगे. चुनाव में भी अब कुड़मी समाज एकजुट होकर मतदान करेगा. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-water-supply-pipeline-burst-under-the-railway-track/">Adityapur

: रेलवे ट्रैक के नीचे फटा जलापूर्ति पाइप लाइन
जब हमलोग 1950 तक आदिवासी थे, हमारे दादा जब आदिवासी थे तो हमलोग आदिवासी क्यों नहीं. करम महोत्सव में झाड़ग्राम की झूमर कलाकार झुमकी रानी महतो अपनी कला बिखेरेंगी. करम महोत्सव 10 वर्ष से शहरों में करने की प्रथा शुरू हुई है. बूढ़ी गाड़ी नाच, नटुआ नाच आदि के कलाकार भी अपना प्रदर्शन करेंगे. प्रदर्शन करने वाले टॉप थ्री को 18 हजार, 15 हजार और 12 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा. इस महोत्सव में 50 हजार तक कोल्हान के तीनों जिला के लोग आएंगे. इस दौरान महोत्सव का पोस्टर जारी किया गया. इसे भी पढ़ें :  Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-whatever-responsibility-the-party-gives-us-we-will-fulfill-it-lotus-will-bloom-in-the-whole-of-jharkhand-babu-lal-soren/">Jadugoda

:  पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी निभाएंगे, पूरे झारखंड में खिलेगा कमल – बाबू लाल सोरेन
साथ ही शर्मिला महतो को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया. प्रेस वार्ता में कुड़मी सेना के पदाधिकारी सुदर्शन महतो, आकाश महतो, नारायण महतो, लालदेव महतो, टिंकू महतो, प्रकाश कुमार महतो, लक्ष्मण महतो, सूरज कुमार महतो, राहुल कुमार महतो, शर्मिला महतो, बुबुन महतो, विनीता महतो, जोशना महतो, रानी महतो, रेखा महतो आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-traffic-police-collected-fine-of-rs-67300-from-vehicles-with-no-parking/">Adityapur

: नो पार्किंग में वाहनों से ट्रैफिक पुलिस ने वसूले 67300 रुपये जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp