Search

 
 
 

आदित्यपुर : काशीडीह पीएम आवास के लाभुक किस्त जमा करने में बरत रहे कोताही

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : पीएमवाई में 780 आवंटित में प्रथम व द्वीतीय किस्त की राशि जमा करने में लापरवाही बरती जा रही है. लाभुकों को सचेत किया गया कि उन्हें विभिन्न तरीके से नोटिस दिया गया है लेकिन वे रुचि नहीं ले रहे हैं, उन्हें बताया गया की यह योजना भागीदारी से पूर्ण होना है ऐसे में उनकी लापरवाही से योजना प्रभावित हो रहा है. अधिकतर लाभुक ने पांच हजार रुपये के बाद एग्रीमेंट तक नहीं कराया है. इससे यह परिलक्षित होता है कि उनके पास पहले से आवास है और वे गलत मंशा पाल कर आवेदन किए हैं. ऐसे लाभुकों के विरुद्द कार्रवाई करते हुए जांचोपरांत उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उनकी राशि जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी. काशीडीह पीएम आवास योजना के लिए नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षु शहर नगर आयुक्त मोटाय बानरा को नियुक्त किया गया है जो प्रतिदिन 20 लाभुक से वार्ता करेंगे और योजना को पूरा करने में अपनी भूमिका निभाएंगे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-surbhi-branch-installed-water-cooler-in-press-club/">जमशेदपुर

: सुरभि शाखा ने प्रेस क्लब में लगाया वाटर कूलर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही