Search

 
 
 

आदित्यपुर : खऱकई नदी खतरे के निशान से पार, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण आदित्यपुर होकर गुजरने वाली खऱकई नदी का जलस्तर खतरे का निशान पार कर गया है. नदी के खतरे के निशान पार करते ही दोनों जिला प्रशासन अलर्ट हो गए है. जिला प्रशासन ने निकायों को सर्तक रहने के लिए कहा है. सरायकेला जिला प्रशासन  ने अपील की है कि नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोग सुरक्षित व ऊंचे स्थानों पर आश्रय ले लें. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-woman-dies-in-jamundih-village-due-to-snake-bite-2/">घाटशिला

: सर्प दंश से जामुनडीह गांव में महिला की मौत

निचले इलाकों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर आश्रय ले

पूर्वी सिंहभूमि जिला प्रशासन ने अपने ट्वीट हैंडल मे लिखा हैं कि जिले में 19 अगस्त से लगातार हो रही बारिश के कारण खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है. नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर आश्रय लेने की अपील की जाती है. साथ ही जिला प्रशासन अपील करता है कि नदी किनारे नहीं जाएं, सुरक्षित आश्रय गृह में शरण लें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही