Search

 
 
 

Adityapur : अपनी संवैधानिक मांगों को लेकर रांची में एकदिवसीय धरने पर बैठेगा कोल्हान प्रमंडल पान (तांती) समाज

 
  • कोल्हान प्रमंडल पान (तांती) समाज कल्याण समिति की बैठक
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  कोल्हान के खरसावां स्थित निरीक्षण भवन में गुरुवार को कोल्हान प्रमंडल पान (तांती) समाज कल्याण समिति की बैठक हुई. यह बैठक निरंजन दास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पान (तांती) समाज ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि संविधान द्वारा प्रदत्त अपने मौलिक अधिकार के पुनः शुरू कराने के लिए रांची में एकदिवसीय धरना दिया जाएगा. इसमें जो भी राजनीतिक दल हमारे समाज का समर्थन करेगी, आगामी विधानसभा चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करने पर विचार किया जाएगा .कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष मोतीलाल दास, विशिष्ठ अतिथि दिनेश दंडपाट, केंद्रीय महासचिव हरीशचंद्र भंज, मुख्य संरक्षक कार्तिक पात्रो, संगठन संस्थापक उमाकांत दास के साथ साथ संगठन की कोल्हान के विभिन्न प्रखंड इकाइयों से पदाधिकारीगण और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें :  हजारीबाग:">https://lagatar.in/darkness-in-dariya-for-two-months-due-to-burning-of-transformer/">हजारीबाग:

ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में दरिया गांव, ग्रामीण परेशान 
राज्य के जनप्रतिनिधियों से लेकर विभागीय मंत्री तथा माननीय मुख्यमंत्री तक को ज्ञापन के माध्यम से किए गए मांगों पर सरकार द्वारा अब तक संज्ञान में नहीं लिए जाने पर बैठक में रोष व्यक्त किया गया. बैठक में केंद्रीय सचिव सपन कुमार दास, केंद्रीय प्रवक्ता जगदीश दास, केंद्रीय संगठन सचिव जितेंद्र दास, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पात्रो, चक्रधरपुर नगर कमेटी सचिव प्रदीप दास, जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष मनसा दास, केंद्रीय सह कोषाध्यक्ष रामचंद्र दास, दुलाल स्वांसी, कैलाश दास, विनय दास, अनोज दास, शरद पान,परमेश्वर तांती, दिलीप तांती, बासुदेव दास, उपेंद्र तांती, अर्जुन मल्लिक, राजेश तांती, पूर्णचंद्र तांती, संजीत तांती, जगन्नाथ तांती, लालू तांती, देवीलाल तांती, वनिता तांती, पूजा तांती, शिल्पा दास, लक्ष्मी तांती, सुमित्रा तांती आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-electricity-bill-waiver-certificate-given-to-consumers-under-chief-minister-energy-happiness-scheme/">Baharagoda

  : मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को दिया गया बिजली बिल माफी का प्रमाण पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही