Search

 
 
 

Adityapur : कोलकाता में सम्मानित हुईं शिक्षिका संध्या प्रधान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  कोलकाता में विश्व शिक्षक दिवस पर अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के आयोजित सेमिनार में आदित्यपुर की शिक्षिका संध्या प्रधान को सम्मानित किया गया. सेमिनार का विषय था शिक्षा में बदलाव शिक्षक से ही शुरू होती है. सेमिनार में विश्व भारती विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉक्टर सपन दत्ता, प्रोफेसर प्रदीप भट्टाचार्य आदि ने अपने विचारों को रखा. संचालन तथा आयोजन शैक्षिक महासंघ के प्रधान सचिव नव कुमार कर्मकार ने किया. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-environment-friends-college-campus-plants-plant-clean-cleanliness/">Ghatshila

: पर्यावरण मित्र ने काॅलेज परिसर में पौधे लगाए, साफ सफाई की
अध्यक्षता शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार ने की. भारत के विभिन्न राज्यों से शैक्षिक महासंघ के प्रधान सचिव, अध्यक्ष इस अवसर पर मौजूद रहे. संध्या प्रधान ने कहा कि शिक्षक हमेशा समाज के राष्ट्र निर्माता के भूमिका में रहे हैं, और आने वाले दिनों में जो व्यापक सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव नजर आने वाला है उसके मुख्य धुरी भी शिक्षक ही होंगे. इसके लिए शिक्षक को पूर्ण समर्पण एवं योजना के साथ अपना भूमिका तय करनी होगी. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-police-made-people-aware-about-road-safety/">Kiriburu

: सड़क सुरक्षा के प्रति पुलिस ने लोगों को किया जागरूक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही