Search

 
 
 

Adityapur : देर रात कृष्ण जन्माष्टमी पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

 
  • श्रद्धालुओं ने कृष्ण जन्म के समय तक की पूजा-अर्चना
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में सोमवार को देर रात तक कृष्ण जन्माष्टमी के पूजा पंडाल का उद्घाटन हुआ. श्रद्धालुओं ने रात 12 बजे कॄष्ण जन्म के समय पूजा पंडाल पहुंच कर उनकी पूजा अर्चना की. पंडाल उद्घाटन में भाजपा नेताओं की उपस्थिति रही. पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने श्रीश्री सार्वजनिक जन्माष्टमी पूजा अंकुर क्लब सतबहनी में पंडाल उद्घाटन किया. उनके साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग जायसवाल, समाजसेवी जेएनदास, भाजपा महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष रीतिका मुखी, अजय पासवान आदि मौजूद थे. वहीं सालडीह स्थित देवदूत संघ के पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा नेता पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-lord-krishnas-birth-anniversary-celebrated-with-joy-in-lokeshwar-nath-dham-temple/">Kiriburu

: लोकेश्वर नाथ धाम मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मना भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गणेश महाली, भाजपा अजजामो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश हांसदा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग जायसवाल, पूर्व पार्षद नीलपदमा विश्वास आदि मौजूद रहीं. बता दें कि यहां वर्ष 1980 से प्रतिवर्ष भव्यता के साथ कृष्ण जन्माष्टमी पूजा आयोजित किया जाता है. इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, महिला नेत्री अनिशा सिन्हा, कमेटी के अध्यक्ष सपन दास, गुरजीत सिंह, कृष्ण मुरारी झा, अजय महतो, पिंटू कुमार, बाबू चंद प्रजापति, पवन कुमार महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही