Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : कृष्ण कन्हैया रामायण मंडली ने किया पौधरोपण

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कृष्ण कन्हैया रामायण मंडली ने आदित्यपुर 2 रोड नंबर- 7 वीर कुंवर सिंह मैदान में रविवार को फलदार एवं छायादार पौधरोपण किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विक्टोरिया स्कूल के सचिव सुरेंद्र ठाकुर उपस्थित थे. पुरेंद्र नारायण सिंह ने पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर एक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demarcation-of-deshauli-in-gadda-bhumij-tola-and-put-up-a-board-of-worship-place/">जमशेदपुर

: गदड़ा भूमिज टोला में देशाऊली का सीमांकन कर पूजा स्थल का बोर्ड लगाया

ऑक्सीजन का मानव जीवन में अत्यधिक महत्व : पुरेंद्र नारायण

करोना काल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन का मानव जीवन में अत्यधिक महत्व है. पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं. उन्होंने कहा कि कृष्ण कन्हैया मंडली के लोग आदित्यपुर के अन्य जगहों में भी पौधरोपण करें व अपने स्तर से लोहे की जाली की व्यवस्था करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-wins-safety-health-and-environment-award/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील ने सुरक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण पुरस्कार जीता
कार्यक्रम में कृष्ण कन्हैया रामायण मंडली के रामनाथ निराला, कौशल कुमार चंद्रवंशी, चंदन शर्मा, योगेंद्र शर्मा, बसंत शर्मा, कृष्ण प्रसाद साह, अशोक सिंह, अशोक कुमार अग्रवाल, संजय प्रसाद चंद्रवंशी, दुर्गा तिवारी , मनीष शर्मा, रमेश कुमार, राधेश्याम चौधरी, सुबोध, सुरेंद्र गुप्ता, दिलीप सिंह, जगन्नाथ सिंह, रामानंद पासवान, गोरखनाथ चौबे, घनश्याम झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही