Search

 
 
 

आदित्यपुर : कुंभकार समाज ने होल्डिंग टैक्स वृद्धि को लेकर बैठक कर जताया विरोध

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड राज्य सरकार की नगर विकास विभाग द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में आदित्यपुर नगर निगम द्वारा अब बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स वसूले जा रहे हैं. इस बात को लेकर आज कुंभकार समाज के लोगों ने बैठक कर होल्डिंग टैक्स वृद्धि के विरुद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है. कुंभकार समाज ने इसे अवैध टैक्स बताया है. साथ ही इस विषय पर नगर निगम को गंभीर रूप से विचार-विमर्श करने की चेतावनी दी है अन्यथा कुंभकार समाज मोर्चा खोलने को तैयार है. गम्हरिया कुंभकार समाज के लोगों ने कहा कि इस तरह आमलोगों पर भारी बोझ देना सामाजिक जुर्म है. बैठक में समाज के अध्यक्ष मनोरंजन बेज, महासचिव बंकिम चौधरी, हरे कृष्ण पाल, सीताराम बेज, आशीष दास ,भैरव प्रमाणिक, चेतन मॉडल और कई समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tata-college-will-be-repaired-at-a-cost-of-40-lakhs-tender-process-will-start-soon/">चाईबासा

: 40 लाख की लागत से की जाएगी टाटा कॉलेज की मरम्मत, जल्द होगी टेंडर प्रक्रिया शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही