Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : कुंभकार समाज ने की बांग्ला भाषा की पढ़ाई स्कूलों में शुरू करने की मांग

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया स्थित कुंभकार समाज के महासचिव बंकिम चौधरी के नेतृत्व में कुंभकार समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सरायकेला डीसी अरवा राजकमल से मुलाकात की. इस दौरान एक ज्ञापन भी सौंपा. मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में बांग्ला भाषा की पढ़ाई राज्य के स्कूलों में शुरू कराने की मांग की गई है. बंकिम चौधरी ने कहा कि झारखंड में बांग्लाभाषियों की संख्या करीब 20 फीसदी है. ऐसे में स्कूलों में बांग्ला भाषा की पढ़ाई होनी जरूरी है. उन्होंने बांग्ला भाषी शिक्षकों की भर्ती करने की भी मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-couple-returning-from-dhanbad-trampled-by-hiwa-three-year-old-girl-including-woman-died/">जमशेदपुर

: धनबाद से लौट रहे दंपती को हाइवा ने रौंदा, महिला समेत तीन साल की बच्ची की मौत

कई समुदाय हैं पहले से आंदोलनरत

बता दें कि राज्य में पहले से संथाली समुदाय के लोग ओलचिकी लिपी में पुस्तकों का प्रकाशन करने को लेकर आंदोलनरत हैं. वहीं ओडिया भाषी भी कोल्हान के तीनों जिले जहां ओडिया भाषा का प्रभाव है वहां ओडिया भाषा के शिक्षक बहाल कर ओडिया भाषा की पढ़ाई शुरू करने की मांग कर रहे हैं. वहीं अब कुम्भकार समाज ने बांग्ला भाषा की पढ़ाई स्कूलों में करने की मांग तेज कर दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही