Search

 
 
 

आदित्यपुर : प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में कुणाल षाड़ंगी हुए शामिल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचलित कार्यक्रम मन की बात के 100वें एपिसोड के प्रसारण को लेकर आकाशवाणी जमशेदपुर में विशेष व्यवस्था की गई थी. इस कार्यक्रम के लिए अतिथि के रूप में पूर्व विधायक और भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी को आमंत्रित किया गया था. जिनके उपस्थिति में आकाशवाणी परिवार ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sports-association-honored-jamshedpur-fc-under-13-players/">चाईबासा

: स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने जमशेदपुर एफसी अंडर -13 के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

100 वें एपिसोड पर कुणाल षाड़ंगी ने दी प्रतिक्रिया

मौके पर आकाशवाणी के सहायक केंद्र निदेशक अभियंत्रण विभाग आरआर शर्मा, कार्यक्रम अधिशासी राकेश रमण, कार्यक्रम प्रमुख राजेश कुमार राय, कार्यक्रम अधिकारी विवेक आदित्य, एष्ठेर चम्पी, अभियंत्रण सहायक नूतन कुजूर, मोनिशा नंदी, त्रिनाथ महतो, अजीत कुमार सिंह, केआर पांडेय, निरंजन कुमार, एनके सिंह, आशुतोष मौर्या, सोमेन नंदी, सिंघराय मुर्मू आदि मौजूद थे. 100 वें एपिसोड पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि यह कार्यक्रम गैर राजनीतिक है, आम लोगों के लिए है. इससे देश के आमलोग जुड़ते हैं. प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को इसका प्रसारण होता है जिससे प्रधानमंत्री देश के गांव, शहर और कस्बों के लोगों से जुड़ते हैं. यह सचमुच में बेहद उपयोगी और देशवासियों के लिए हितकर है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-on-may-1-power-supply-will-remain-disrupted-in-guava-for-four-hours/">किरीबुरू

: एक मई को गुवा में चार घंटे के लिये बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित          
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही