Search

 
 
 

आदित्यपुर : कुशवाहा संघ ने पारिवारिक मिलन समारोह के बहाने एकजुटता का लिया संकल्प

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कुशवाहा संघ जमशेदपुर का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज रविवार को जय प्रकाश उद्यान आदित्यपुर में सम्पन्न हुआ. वनभोज के बहाने कुशवाहा समाज के लोगों ने एकजुटता का संकल्प लिया और शीघ्र ही एक आम चुनाव के माध्यम से कमेटी गठन करने का निर्णय लिया. वनभोज में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह शामिल हुए. उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक एकजुटता को दोहराया और सामाजिक भागीदारी के लिए इसे ही मूलमंत्र बताया. वनभोज में रांची से आए कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो ने समाज के लोगों को सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समाज के सभी लोगों से एक मंच पर आने का आहवान किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-a-warning-rally-will-be-taken-out-on-february-11-to-complete-the-water-supply-scheme/">आदित्यपुर

: जलापूर्ति योजना पूरी कराने के लिए 11 फरवरी को मोर्चा निकालेगी चेतावनी रैली

चुनाव कराने के एजेंडा पर हुई चर्चा

वनभोज में महाससचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष सत्यनारायण मेहता और बोकारो के जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह ने भी अपने विचार रखे और सबों ने एकजूटता को ही मूलमंत्र बताया. सभा का संचालन विनोद कुमार सिंह ने और स्वागत भाषण अनिल कुमार ने किया. कुशवाहा संघ के पूर्व सचिव ओमप्रकाश भगत ने अपनी बातों में चुनाव कराने के एजेंडा पर चर्चा की जिसका समर्थन ट्रस्टी बैजनाथ प्रसाद, आरएस प्रसाद और नगीना सिंह ने किया. वनभोज के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन और स्वरूचि भोज का भी लोगों ने आनंद उठाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही