Search

 
 
 

आदित्यपुर : जुस्को पावर की जन सुनवाई में वृद्धि दर के प्रस्ताव का लघु उद्योग भारती ने किया विरोध

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : टाटा स्टील की बिजली उत्पादन इकाई जुस्को पावर लिमिटेड द्वारा विद्युत दर वृद्धि निर्धारण के लिए नियामक आयोग के समक्ष जमशेदपुर के बाद आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के सभागार में भी शुक्रवार की देर शाम जन सुनवाई रखी गई थी. जिसमें शामिल लघु उद्योग भारती से सरायकेला जिला महासचिव समीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार, जिला सचिव सौरव चौधरी एवं कार्यकारिणी सदस्य नीरज मिश्रा शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fed-up-with-wifes-illness-old-man-commits-suicide/">जमशेदपुर

: पत्नी की बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने की आत्महत्या

विद्युत दर में वृद्धि से होगा नुकसान

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों ने इस जनसुनवाई में एलटीआईएस कैटेगरी में लगभग 30% वृद्धि का प्रस्ताव देने पर अपना विरोध दर्ज कराया. जिला महासचिव समीर सिंह ने लघु उद्योगों की ओर से पक्ष रखते हुए कहा कि दिसंबर माह में वृद्धि के बाद मात्र छह महीने में दोबारा प्रस्ताव लाना गलत है. लघु उद्योग भारती इस ट्रेंड का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करेगा. उन्होंने आयोग के समक्ष पक्ष रखते हुए कहा कि छोटे-छोटे उद्योग एक-डेढ़ साल के लिए रेट कॉन्ट्रैक्ट में काम लेते हैं और अगर बीच-बीच में विद्युत के दर में वृद्धि की गई तो इसका उन्हें नुकसान होगा इस नुकसान का भरपाई कैसे होगा ? वहीं जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने भी नियामक आयोग से अपील की सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के हित को ध्यान रखते हुए किसी भी प्रकार के दर में वृद्धि नहीं किया जाए. समीर सिंह ने कहा कि पहले जुस्को पावर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की करीब 60 फीसदी लघु उद्योगों को क्वालिटी बिजली और निर्बाध बिजली देने के नाम पर अपना कस्टमर तो बना लिया है, लेकिन अब अपने दर में छह-छह माह में वृद्धि का प्रस्ताव देकर उन्हें परेशान करने लगी है जिससे लघु उद्यमी हताश हैं. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-villagers-are-forced-to-live-a-hellish-life-in-the-rain/">बहरागोड़ा

: बरसात में नारकीय जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं ग्रामीण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही