Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर जारी नोटिस का लघु उद्योग भारती ने किया विरोध

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में लघु उद्योग भारती जिला इकाई के द्वारा विश्वकर्मा पूजा मिलन समारोह का आयोजन किया गया. शुक्रवार को इस कार्यक्रम का आयोजन आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ज्योति सेरो टेक्नोक्राफ्ट कम्पनी परिसर में में हुआ. इस समारोह में लघु उद्योग भारती प्रांतीय अध्यक्ष हंसराज जैन मुख्य रूप से शामिल हुए. मिलन समारोह के दौरान औद्योगिक समस्याओं पर चर्चा की गई. इस दौरान आदित्यपुर नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूलने को लेकर दिए जा रहे नोटिस का लघु उद्योग भारती ने विरोध जताया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-woman-of-rajnagar-reached-the-family-counseling-center-pleaded-for-justice/">आदित्यपुर

: परिवार परामर्श केंद्र पहुंची राजनगर की महिला, लगाई न्याय की गुहार

उद्यमियों ने औद्योगिक मामलों पर किया आत्मचिंतन

संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष हंसराज जैन ने कहा कि लघु उद्योग भारती राष्ट्रीय इकाई के आदेशानुसार देश भर में सभी जिलों में संस्था का विश्वकर्मा पूजा मिलन समारोह आयोजन हो रहा है. उसी के तहत ज्योति सेरो टेक्नो कम्पनी परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है. जिसमे उद्यमी एक जगह एकत्रित हुए और औद्योगिक मामलों पर आत्मचिंतन किया. स्थानीय आधारित उद्योग पर चर्चा हुई और आत्मनिर्भर भारत को लेकर मंथन किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bhoomi-poojan-done-for-the-pandal-of-sri-sri-durga-puja-committee-kandra-colony/">आदित्यपुर

: श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी कांड्रा कॉलोनी के पंडाल का किया गया भूमि पूजन
जिला महासचिव समीर सिंह ने कहा कि नगर निगम द्वारा उद्यमियों को होल्डिंग टैक्स को लेकर भेजा जा रहा नोटिस का वैचारिक और कानूनी विरोध किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस नोटिस के खिलाफ संस्था उद्योग विभाग की प्रधान सचिव वंदना डांडेल के समक्ष भी विरोध दर्ज करवाएगी. कार्यक्रम में मनोज सिन्हा, विकास गर्ग, ज्ञानबीर सिंह, राकेश सिंह, सैकत घोष, अमित चौधरी, अमलेश झा, एसके झा, पंकज झा, राजेश्वर जायसवाल, कीर्तन प्रधान आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही