Search

 
 
 

आदित्यपुर : लघु उद्योग भारती ने सीएम को किया ट्वीट, जर्जर सड़कों के हालात की दी जानकारी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर लघु उद्योग भारती ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर औद्योगिक क्षेत्र के बिगड़े हालात से उबारने की मांग की है. लघु उद्योग भारती के जिला महामंत्री समीर सिंह ने ट्वीट कर कहा कि गम्हरिया थाना से महिला पॉलीटेक्निक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन गैस प्लांट तक जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है. वहीं फेज 1 और 3 की भी सड़कें जर्जर है. जिससे उद्यमियों को व्यवसाय करने में परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि इसी सड़क से दर्जनों गांव के लोग आना जाना करते हैं. सड़क के जर्जर होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई बार इस सड़क पर लोग दुर्घटना के भी शिकार हुए हैं, ऐसे में इस सड़क का दुरुस्त होना बेहद जरूरी है. समीर सिंह ने मुख्यमंत्री के साथ जिले के डीसी को भी सड़क की स्थिति से अवगत कराया. उन्होंने कहा है कि सड़क के जर्जर होने की वजह से इस पर पैदल चलना भी काफी मुश्किल है. उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द सड़क को मरम्मत करवाने का आग्रह किया है. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hahnemann-jayanti-celebrated-at-dr-manisha-multi-specialty-health-clinic/">धनबाद

: डॉ मनीषा मल्टी स्पेशियलिटी हेल्थ क्लीनिक में मनाई गई हैनीमैन जयंती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही