Search

 
 
 

आदित्यपुर : जेपी उद्यान में लक्ष्मी नारायण सह श्रीराम महायज्ञ 6 जनवरी से

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के जेपी उद्यान में लक्ष्मी नारायण सह श्रीराम महायज्ञ का आयोजन 6 जनवरी से 15 जनवरी तक होगा. यहां नौ कुंडीय लक्ष्मी नारायण सह श्रीराम महा ज्ञानयज्ञ होगा. इसको लेकर जेपी उद्यान में 29 नवंबर को ध्वजारोहण किया गया था. इस महायज्ञ के यजमान उद्यमी सह एसिया के उपाध्यक्ष सुधीर सिंह और उनकी पत्नी सुमन सिंह हैं. उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को जलयात्रा से महायज्ञ शुरू होगा. इसमें 1008 महिलाएं शामिल होंगी जो चित्रकूट घाट तक जाकर जलभराई करेंगी और वापस हरिओम नगर होकर शेरे पंजाब चौक होकर वापस यज्ञ स्थल तक आएंगी. शाम में सुंदरकांड पाठ होगा. 7 जनवरी को रुद्राभिषेक के साथ महायज्ञ आरंभ होगा. यहां महायज्ञ के साथ रामकथा भी होगा जो 15 जनवरी 2023 तक चलेगा. 15 जनवरी को महाभंडारा के साथ महायज्ञ सम्पन्न होगा. महायज्ञ में शाम 2 बजे से प्रतिदिन संगीतमय भागवत कथा अयोध्या से पधारे देवेशाचार्य के द्वारा सुनाया जाएगा. जगतगुरु रामानुचार्य, यज्ञाआचार्य त्रिदंडी स्वामी गोपालचार्य और रामजी प्रपन्नचार्य जी और आचार्य मोहन स्वामी के द्वारा इसमें भागवत कथा सुनाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-congress-district-president-will-hold-meeting-with-block-committees-till-january-15/">झारखंड

कांग्रेस : 15 जनवरी तक प्रखंड समितियों के साथ जिला अध्यक्ष करेंगे बैठक
प्रेसवार्ता में धर्मयात्रा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एके श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीराम ठाकुर, संयोजक सुधीर सिंह, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल, नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह, पार्षद नीतू शर्मा, उपाध्यक्ष देवांग चंद्र मुखी, कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार, अनिल तिवारी, रमेश अग्रवाल, शिवशंकर मिश्रा, गणेश चौबे, दीपलाल सिंह, रामविचार राय, भगवान झा, राजीव मोहन सिंह आदि धर्मानुरागी मौजूद थे. बता दें कि 6 साल पूर्व वर्ष 2016 में भी उत्तरवाहिनी खरकई नदी के तट पर त्रिदंडी स्वामी के निर्देशन में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ हो चुका है. इसमें आदित्यपुर वासियों और धर्माम्वलंबियों ने महती भूमिका निभाई थी. महायज्ञ की पूर्णाहुति पर महा हवन होगा और उस दिन यज्ञाचार्य रामजी प्रापन्नचार्य जी का आवृत्त स्नान के बाद जटादान होगा. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-two-serious-in-a-road-accident-near-chhota-jamkundia-kadam-golai-referred/">मनोहरपुर

: छोटा जामकुंडिया कदम गोलाई के समीप सड़क दुर्घटना में दो गंभीर, रेफर

त्रेता युग से आतंकवाद : देवेशाचार्य

त्रेता युग में रावण जैसे आतंकी थे जो भारत के संस्कृति को नष्ट करने का काम कर रहा था. यज्ञ स्थल पर राक्षसों द्वारा हमला कराया जाता था. तब ऋषि विश्वामित्र ने अयोध्या जाकर राजा दशरथ से प्रभु राम को मांग कर आतंक रूपी राक्षसी राज्य का सर्वनाश किया था. आज भी आतंकवाद का नाश महायज्ञ से संभव होगा. उक्त बातें यज्ञ स्थल पर अयोध्या से पधारे देवेशाचार्य ने पत्रकारों से कही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही