Search

 
 
 

आदित्यपुर : स्वर्गीय सिल्लू कालिंदी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, 16 टीमें ले रही हिस्सा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा एसकेजी मैदान में स्वर्गीय सिल्लू कालिंदी की पुण्यतिथि के अवसर पर सिल्लू मेमोरियल दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को शुभारंभ हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन कांड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा ने किया. कमेटी के संरक्षक सह कांग्रेस जिला प्रेस प्रवक्ता प्रकाश कुमार राजू, कमेटी के अध्यक्ष सह रावण दहण कमेटी के अध्यक्ष लाल बाबू महतो, महेश कालिंदी भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे. मौके पर सिल्लू कालिंदी के पुत्र सोहन कालिंदी ने अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-jharkhand-kisan-parishad-demands-immediate-relief-to-homeless-people/">चांडिल

: झारखंड किसान परिषद ने की बेघर लोगों को तत्काल राहत देने की मांग

टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी लगे है सक्रिय रूप से

इस टूर्नामेंट में कांड्रा के पूर्व कप्तान एलबीसीसी के प्रशांत साहू, आलोक बनर्जी, शुभेंदु पटनायक सक्रिय रूप से लगे हैं. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कमेटी के संरक्षक सह कांड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य होनी सिंह मुंडा ने कहा कि ऐसे खेल के आयोजनों से जहां युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है वहीं दिवंगतों को याद करने व श्रद्धांजलि देने का अवसर मिलता है. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में संरक्षक सह कांग्रेस जिला प्रेस प्रवक्ता प्रकाश कुमार राजू,पंचानन महतो, अध्यक्ष लाल बाबू महतो, सचिव दिलीप दे, उपसचिव वीरू घटवारी, कोषाध्यक्ष गिरीश वार्ष्णेय, नीरज सिंह, मैच के संचालक बाबू सरदार, सुरज सिंह, संजय महतो और कार्यकारिणी सदस्य में मनीष प्रसाद, शिवा, प्रकाश, संजू, अजय, बिट्टू, शक्ति आचार्य और श्यामा सिंह सरदार अन्य सदस्य शामिल हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-home-minister-did-not-reach-on-time-change-in-program-chairs-empty/">चाईबासा

: गृह मंत्री निर्धारित समय पर नहीं पहुंचे, कार्यक्रम में बदलाव, कुर्सियां खाली
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही