Search

 
 
 

Adityapur  : आदित्यपुर से भाजपाई आक्रोश रैली में शामिल होने रांची रवाना

 
  • पुलिस-प्रशासन ने काफिला रोकने का किया प्रयास
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को रांची में आक्रोश रैली का आयोजन है. इस दौरान भाजपाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का घेराव भी करेंगे. शुक्रवार को आक्रोश रैली में शामिल होने आदित्यपुर और सरायकेला से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रवाना हुए. गम्हरिया क्षेत्र में पुलिस की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया, जिसपर भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश जताया है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-roads-turned-into-ponds-after-half-hour-of-rain-water-logging-at-many-places/">Jamshedpur

: आधे घंटे की वर्षा में तालाब बनी सड़कें, जगह-जगह जल जमाव
भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव और भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुराग जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था जब रांची के लिए रवाना हुए तब इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तू तू-मैं मैं भी हुई है. हालांकि बाद में मामला शांत होने के बाद कार्यकर्ता रांची को रवाना हो गए हैं. भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव ने कहा कि प्रशासन द्वारा जान बूझकर कार्यकर्ताओं के वाहनों को रोककर कागजात की जांच की जा रही थी. इससे सरकार की मंशा जाहिर होती है. आंदोलनकारी कार्यकर्ता सरकार को सबक सिखाएंगे. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-11-year-old-teenager-chandan-mahato-dies-due-to-snake-bite/">Ghatshila

: सर्पदंश से 11 वर्षीय किशोर चंदन महतो की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही