Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : जिले में पशुओं में कम वैक्सीनेशन व टैगिंग हुई

Adityapur (Sanjeev Mehta) : जिला दंडाधिकारी सह डीसी अरवा राजकमल ने बुधवार को गूगल मीट के माध्यम से जिले भर में जानवरों को किए जा रहे वैक्सीनेशन एवं टैगिंग की समीक्षा की. इस दौरान डीसी ने जिला पशुपालन पदाधिकारी से अब तक हुए जानवरों के वैक्सीनेशन एवं टैगिंग से संबंधित जानकारी ली. उन्होंने कम वैक्सीनेशन एवं टैगिंग को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए 15 मार्च तक जानवरों के वैक्सीनेशन एवं टैगिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने राज्य भर में अब तक हुए एवरेज वैक्सीनेशन एवं टैगिंग के दर पर जिले के भी जानवरों मसलन गाय, भैंस एवं 4 माह से ऊपर के बछड़ा का वैक्सीनेशन एवं टैगिंग सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-people-impressed-by-the-talent-of-the-children-in-the-annual-day-celebration-of-davm-public-school/">चांडिल

: डीएवीएम पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रतिभा के कायल हुए लोग
डीसी ने कार्य में सहयोग के लिए एसएचजी की दीदियों को भी ट्रेनिंग देने को कहा, जिससे जानवरों के वैक्सीनेशन एवं टैगिंग कार्य में तेजी लाई जा सके. साथ ही विभाग के पास मौजूद 50 वैक्सीनेशन कैरियर का पूरा उपयोग करने का निर्देश दिया. गूगल मीट में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गगराई, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला पशु शल्य चिकित्सक, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही