Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ों अभियान को लेकर प्रखंड प्रभारियों की सूची जारी

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला-खरसावां कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशु हेम्ब्रम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की सफलता को लेकर कार्य कर रहे है. इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने प्रखंड प्रभारी का मनोनयन कर अनुमोदन के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर को प्रेषित किया है. जिलाध्यक्ष द्वारा बनाई गई प्रखंड प्रभारियों की सूची में कुकड़ू के लिए दल गोविंद सिंह मुंडा व सह प्रभारी लाल मोहन महतो, नीमडीह प्रखंड के लिए जीपालाल सिंह मुंडा व सह प्रभारी राजू चौधरी, चांडिल के प्रभारी निखिल रंजन महतो व सह प्रभारी रामा शंकर पांडेय को बनाया है. ईचागढ़ के प्रभारी माधव सिंह मानकी व सह प्रभारी सुकुमार गोराई को, कपाली नगर का प्रभारी समरेंद्र नाथ तिवारी व सह प्रभारी रिजवान खान को बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-durga-soren-army-stopped-the-construction-work-on-government-land/">आदित्यपुर

: सरकारी जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को दुर्गा सोरेन सेना ने रूकवाया

कई लोगों का नाम है शामिल

सरायकेला का प्रभारी होनी सिंह मुंडा और सह प्रभारी सुनील सिंह, राजनगर का प्रभारी गंभीर सिंह और सह प्रभारी खिरोद सरदार को, गम्हरिया का प्रभारी डोमेन महतो और सह प्रभारी जमील अख्तर, आदित्यपुर नगर का प्रभारी प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा और सह प्रभारी अकबर जिया, कुचाई के प्रभारी राज बागची और सह प्रभारी कैलाश महतो, खरसावां के प्रभारी रविन्द्र मंडल और सह प्रभारी ब्रजेश सिंह को जबकि सरायकेला नगर का प्रभारी सरवर आलम और सह प्रभारी मनमन सिंह को बनाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही