Search

 
 
 

आदित्यपुर : बाढ़ पीड़ित परिवारों को पांच दिनों से मदद पहुंचा रहे स्थानीय पार्षद

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : वार्ड नंबर 18 के पार्षद रंजन सिंह बाढ़ पीड़ितों के लिए पांच दिनों से शिविर लगाकर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं. इधर, गुरुवार को गम्हरिया के सीआई उपेंद्र कुमार ने 300 सौ घरों की सूची बनाकर अपनी रिपोर्ट सीओ को सौंप दी है. बता दें कि बाढ़ के कारण कइयों घर ढह गए हैं, पहनने को कपड़े नहीं बचे हैं और बच्चों के पाठ्य सामग्री भी बाढ़ में बर्बाद हो गए हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bhajan-evening-organized-in-radha-krishna-temple/">आदित्यपुर

: राधा कृष्ण मंदिर में भजन संध्या आयोजित
पार्षद रंजन सिंह ने कहा कि वे डीसी से बाढ़ पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे की मांग कर चुके हैं. पीड़ित करीब 250 से 300 परिवारों की सूची तैयार कर वे शीघ्र उपायुक्त से मिलेंगे. उम्मीद है कि सूची बन जाने के बाद जिला प्रशासन जल्द ही पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही