Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : स्थानीय विधायक सह मंत्री जिले में करवा रहे हैं बालू चोरी : जिलाध्यक्ष

Adityapur (Sanjeev Mehta)भाजपा सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष विजय महतो ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जिले भर में हो रहे बालू चोरी में जिला प्रशासन सहित माइनिंग विभाग संलिप्त है. चूंकि उन्हें स्थानीय विधायक का शह प्राप्त है. उन्होंने कहा कि पूरे जिले भर की नदियों से रात में अवैध तरीके से बालू का उठाव बिना प्रशासन की मिलीभगत के संभव नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन अपराधी प्रवृत्ति के दबंगों के माध्यम से संगठित तरीके से बालू का अवैध कारोबार करवा रहा है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-26-lakh-electricity-bills-outstanding-on-52-people-of-kfs-case-will-be-filed-if-not-deposited/">धनबाद

: केएफएस के 52 लोगों पर 26 लाख बिजली बिल बकाया, जमा नहीं किया तो होगा केस
अखबारों तक में खबरे छपती है फिर भी किसी के कानों पर जूं नहीं रेंगता. बालू चोर बेखौफ हैं. विजय महतो ने यह भी आरोप लगाया कि बालू के पैसे का बंदरबांट काफी ऊपर तक हो रहा है. उन्होंने कहा कि अवैध कारोबारियों को स्थानीय विधायक सह कद्दावर मंत्री का संरक्षण प्राप्त है तभी तो मंत्री महोदय तमाम तरह के अवैध धंधों पर धृतराष्ट्र बने बैठे हैं. विजय महतो ने कहा कि एक तरफ राज्य की हेमंत सरकार बालू घाटों का बंदोबस्ती नहीं कर रही है, जिसकी वजह से प्रधानमंत्री आवास सहित अनेकों सरकारी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-obligation-for-teachers-to-stay-in-school-till-4-pm-is-over-will-remain-till-3-pm/">जमशेदपुर

: शिक्षकों के लिए विद्यालय में शाम 4 बजे तक रहने की बाध्यता खत्म, दोपहर 3 बजे तक ही रहेंगे
दूसरी ओर सरकार खुद अप्रत्यक्ष तरीके से बालू चोरी करवा के अपने ही राजस्व का नुकसान कर रही है. हेमंत सोरेन सरकार ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार है जो अपने ही सरकार का राजस्व चोरी कर रही है. विजय महतो ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अविलंब बालू चोरी करने वालों पर कार्रवाई करे. वर्ना भाजपा चुप बैठने वाली नहीं है. जिला भाजपा बालू चोरी के खिलाफ आंदोलन करने के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही