Search

 
 
 

आदित्यपुर : आधुनिक पावर प्लांट कर्मी का लूटा गया मोबाइल बरामद, दो गिरफ्तार

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आरआईटी पुलिस ने इच्छापुर मंदिर टोला से दो मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया है. लुटेरे के पास से बरामद मोबाइल 15 अप्रैल को ड्यूटी जा रहे आधुनिक पावर प्लांट कर्मी अशोक सिंह की है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों का नाम पवन दास और आकाश सरदार बताया जा रहा है. दोनों इच्छापुर मंदिर टोला का निवासी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inter-exam-to-be-held-on-april-19-postponed-in-view-of-jharkhand-bandh-jack-issued-notice/">जमशेदपुर

: झारखंड बंद को देखते हुए 19 अप्रैल को होने वाली इंटर की परीक्षा स्थगित, जैक ने जारी किया नोटिस
जानकारी देते हुए आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि अशोक सिंह जो कृष्णापुर के रहने वाले हैं से बीते 15 अप्रैल को आधुनिक पावर प्लांट ड्यूटी जाने के दौरान गजानन कंपनी के समीप उन्हें घेरकर दोनों युवकों ने हेलमेट और डंडे से पिटाई कर मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गया था. इसकी शिकायत दर्ज होते ही एक टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को लूटे गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही