Search

 
 
 

आदित्यपुर : कांड्रा-चौका मार्ग के लखना सिंह घाटी में 10 से अधिक ट्रक चालकों से लूटपाट

 
  • ट्रक में तोड़फोड़, चालकों से मारपीट भी की
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गुरुवार की देर रात कांड्रा-चौका मार्ग पर लखना सिंह घाटी से गुजर रहे 10 से भी अधिक ट्रक चालकों को जबरन रुकवा कर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर मोबाइल व पैसे घात लगाए बैठे अपराधियों ने लूट लिए हैं. अपराधियों ने ट्रकों के शीशे तोड़ डालें. कई ट्रक चालकों पर तेज धार हथियार से हमला कर जख्मी भी किया है. जान बचाकर कई ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हुए औऱ बाद में सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर चालकों ने अपने मालिकों को घटना की जानकारी दी है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/cycle-rally-was-taken-out-in-ranchi-for-voter-awareness/">रांची

में मतदाता जागरुकता को लेकर साइकिल रैली निकाली गयी
घायल ट्रक चालकों ने बताया कि तकरीबन 10 से 15 की संख्या में लुटेरे घात लगाए बैठे थे, जिन्होंने मुंह पर गमछा बांध रखा था. उनके पास धारदार हथियार भी थे. देर रात पुलिस को सूचित किया गया लेकिन पुलिस के आने से पहले सभी लुटेरे भाग खड़े हुए. बताया जाता है कि पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने के चलते लुटेरों ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया है. इस घटना से आक्रोशित दर्जनों ट्रक चालकों ने देर रात कांड्रा-चौका मुख्य मार्ग को जाम भी कर दिया. इसे भी पढ़ें : रूस">https://lagatar.in/russia-retaliates-expels-britains-defense-attache/">रूस

की जवाबी कार्रवाई, ब्रिटेन के रक्षा अताशे को निष्कासित किया
बाद में मौके पर पहुंची चौक पुलिस ने ट्रक चालकों को सुरक्षित पर करवाते हुए जाम खाली करवाया है. बता दें कि 2 दिन पूर्व ही कांड्रा थाना प्रभारी के रुप में योगदान किया है, और पहले दिन कांड्रा क्षेत्र के बंद पड़ी कम्पनी में चोरी हुई और दूसरे दिन वाहनों में लूटपाट हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही