Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : लोयोला एल्युमिनाई व सेवांजलि ट्रस्ट रविवार को शंकरपुर में लगाएगा स्वास्थ्य शिविर

Adityapur (Sanjeev Mehta) : लोयोला एल्युमिनाई एसोसिएशन और सामाजिक संगठन सेवांजलि की ओर से 26 फरवरी रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शंकरपुर में किया जाना है. आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए सेवांजलि के सह सचिव डेविड तिर्की ने बताया कि संत बरनाबास चर्च परिसर शंकरपुर सरजामदा में आयोजित होने वाले इस स्वास्थ्य शिविर में साधारण रोगों के साथ स्त्री रोग, शिशु रोग, नाक, कान, हड्डी, त्वचा संबंधी बीमारियों की नि:शुल्क जांच की जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-eighth-class-children-will-get-cycle-only-after-submitting-caste-certificate/">चाईबासा

: आठवीं क्लास के बच्चों को जाति प्रमाण पत्र जमा करने के बाद ही मिलेगी साइकिल

विधायक मंगल कालिंदी होंगे मुख्य अतिथि

शिविर में विधायक मंगल कालिंदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. इसके लिए सुबह नौ बजे से पंजीयन शुरू होगा और 10 से 1 बजे तक स्वास्थ्य जांच की जाएगी. आयोजन की तैयारियों में सेवांजलि के अध्यक्ष हबील एक्का, बोआस गुड़िया, एडमन बारला, एमेल्डा जोजो, अमित मुखी, समीर एक्का, राहिल खाखा, डेविड तिर्की आदि जुटे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही