Search

आदित्यपुर : श्रद्धा पूर्वक पूजी गई मां मंगला, निकाली गई कलश यात्रा

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 18 स्थित राम मड़ैया बस्ती में मां मंगला उषा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली. भक्तों ने मां से सुख, समृद्धि व स्वस्थ रहने की कामना की. बता दें कि चैत्र माह के आखिरी मंगलवार को आयोजित होने वाली इस पर्व के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग टोलियों में महिलाएं एवं पुरुष बैंड-बाजों के साथ सर पर कलश व हाथों में पूजा की सामग्रियों को लेकर झूमते नदी पहुंचते हैं. जहां से जलभर कर नाचते-गाते मंदिर तक जाते हैं और मां मंगला की पूजा करते हैं. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-police-pasted-an-advertisement-at-the-house-of-the-absconding-accused-of-robbery-2/">तांतनगर

: लूट के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

मंदिर में बलि देने बड़े पैमाने पर लोग पहुंचे

मंगलवार को राम मड़ैया बस्ती के समीप खरकई नदी किनारे श्रद्धालु पहुंचे और नदी किनारे मां मंगला के प्रारूप को स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की. दोपहर बाद से राम मड़ैया बस्ती स्थित मां मंगला की मंदिर में बलि देने बडे़ पैमाने पर लोग पहुंचे और मां की पूजा की. इस पूजा में सैकड़ों लोग शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp