Search

 
 
 

आदित्यपुर : श्री शनिदेव भक्त मंडली का महा रक्तदान शिविर रविवार को

 
  • 1520 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य, एनआईटी के छात्रों की रहेगी भागीदारी
Adityapur (Sanjeev Mehta) : श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) का छठा महारक्तदान शिविर सुवर्णरेखा भवन में रविवार को आयोजित होगा. मंडली ने इस महा रक्तदान में 1520 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है. प्रेसवार्ता में मंडली के संरक्षक देवव्रत घोष, पंकज कुमार रामा, मंटू सिंह मोदक, माणिक गोराई, मिलन कांति संतरा, आशीष बैनर्जी, राजेन्द्र पाल सिंह, गोरांगो धर आदि शामिल थे. मंडली के संरक्षक देवव्रत घोष ने बताया कि 25 फरवरी 2024 (रविवार) को आयोजित रक्तदान शिविर में 1520 यूनिट के लक्ष के साथ यह मंडली का अब तक छोटा बड़ा 36 रक्तदान शिविर आयोजित कर चुका है. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/police-stopped-bjps-womens-team-to-go-to-sandeshkhali-locket-in-custody-ed-raids-at-businessmen-associated-with-shahjahan/">भाजपा

की महिला टीम को संदेशखाली जाने से पुलिस ने रोका, लॉकेट हिरासत में, शाहजहां से जुड़े कारोबारियों के यहां ईडी की रेड
इस महारक्तदान से नए रक्तदाताओं को जोड़ने की कवायद हो रही है, इस बार 200 ऐसे नए रक्तदाता होंगे जो पहली बार रक्तदान करेंगे. पुराने और नए रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा. एनआईटी के छात्रों की अहम भागीदारी होगी जो एनएसएस के बैनर तले हिस्सा लेंगे. इस शिविर में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और जमशेदपुर ब्लड बैंक हिस्सेदारी निभाएगी. सुबह 8 बजे से शाम छह बजे तक रक्तदान चलेगा. मंडली के 600 सदस्य सक्रिय रूप से लगे हैं, इस दौरान 2500 शनि भक्तों के बीच महाप्रसाद का भी वितरण होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही