Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : जलापूर्ति योजना की लेटलतीफी को लेकर जन कल्याण मोर्चा का महाधरना शनिवार को

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर वृहद जलापूर्ति योजना की लेटलतीफी को लेकर जन कल्याण मोर्चा का महाधरना शनिवार को पटेल चौक आकाशवाणी मोड़ पर होगा. इस महाधरना में नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर के साथ सभी पार्षदों, सभी दलों के नेताओं के साथ क्षेत्र के सांसद विधायक को आमंत्रित किया गया है. जानकारी देते हुए मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि चूंकि जल संकट की समस्या आम लोगों की समस्या है, अभी से आदित्यपुर के लोगों को जल संकट की समस्या से जूझना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-birth-anniversary-of-martyr-manmatho-baske-in-kundaluka/">डुमरिया

: कुंडालुका में शहीद मनमथो बास्के की जयंती मनी
ऐसे में 400 करोड़ रुपए की वृहद जलापूर्ति योजना में लेटलतीफी और साढ़े 4 साल में महज 30 फीसदी काम होना यह यहां के करीब 3 लाख आबादी के साथ मजाक है और उनके जख्म पर नमक छिड़कने के समान है. उन्होंने आदित्यपुर की जनता और गणमान्य लोगों से इस महाधरना में शामिल होकर गूंगी बहरी सरकार तक अपनी समस्याओं को जोरदार तरीके से पहुंचाने की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही