Search

 
 
 

आदित्यपुर : वार्ड 29 में नगर निगम के कार्यों लेकर हुआ महाजुटान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : रविवार को एक ओर जहां भाजपाइयों ने मेयर व भाजपा समर्थित पार्षदों का अभिनंदन कर उनके कार्यों की सराहना की वहीं दूसरी ओर देर शाम वार्ड 29 के लोगों ने बैठक कर नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की. रविवार को वार्ड 29 में हुए महाजुटान में वार्ड के करीब 200 लोगों ने हिस्सा लिया. महत्वपूर्ण बैठक में आदित्यपुर नगर निगम के 5 साल में किए गए कार्यों की समीक्षा हुई. जिसमें मुख्य रूप से यह बातें सामने आई कि दिवंगत पार्षद राजमणि देवी के मृत्यु के बाद इस वार्ड का विकास थम सा गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-health-camp-organized-in-collaboration-with-brahmanand-hospital-in-ward-17/">आदित्यपुर

: वार्ड 17 में ब्रह्मानंद अस्पताल के सहयोग से लगा स्वास्थ्य शिविर

लोगों की परेशानियों को दूर करने पर किया गया मंथन

वार्ड के निवासियों ने आगे वार्ड का विकास कैसे हो और लोगों की परेशानियों को कैसे दूर किया जाय इस पर मंथन किया. बैठक में दिवंगत पार्षद के पुत्र मनमोहन सिंह राजपूत मौजूद थे. उन्होंने वार्ड के परेशानियों को धैर्य पूर्वक सुना और उसका समाधान करने की बातें कही. उन्होंने वादा किया कि जो कार्य बचे हुए हैं उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा. वार्ड 29 के लोगों ने मेयर और डिप्टी मेयर पर वार्ड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप भी लगाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही