Search

 
 
 

आदित्यपुर : महुआ शराब भट्ठी आबकारी विभाग ने किया ध्वस्त, संचालक फरार

 
  • 700 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया एवं 40 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद
Adityapur (Sanjeev Mehta) : लोकसभा चुनाव को लेकर आबकारी विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है. शुक्रवार को उत्पाद अधीक्षक को मिले गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र में छिपकर महुआ शराब चुलाई कर रहे अड्डे पर छापेमारी की. संचालक खरकई नदी से सटे भुआ पम्प हाउस और पार्वतीपुर के नदी किनारे अवैध शराब चुलाई वर्षों से कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : तुष्टिकरण">https://lagatar.in/abandoning-policy-appeasement-state-government-should-give-death-sentence-heinous-criminals-aarti-kujur/">तुष्टिकरण

की नीति छोड़ दुर्दांत अपराधियों को फांसी की सजा दिलाये राज्य सरकार- आरती कुजूर
इसका खुलासा करते हुए भट्ठी को ध्वस्त किया गया है. छापेमारी के दौरान 700 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया एवं 40 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद किया गया है. छापेमारी की खबर लगते ही संचालक फरार हो गया है. आबकारी विभाग द्वारा उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियोग दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-13th-padmabai-rungta-memorial-district-chess-competition-organized/">चाईबासा

: 13वीं पदमाबाई रुंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

पंडित चंद्रकांत आप्टे म्यूजिक फाउंडेशन की कार्यशाला शुरू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Adityapur-Pandit-Apte.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta) : पंडित चंद्रकांत आप्टे म्यूजिक फाउंडेशन जमशेदपुर के तत्वावधान में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन तुलसी भवन बिस्टुपुर में दिनांक 29 मार्च को प्रारंभ हुआ. इस अवसर पर भारत के प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित विजय कोपरकर जी के सानिध्य में जमशेदपुर के 50 से अधिक शास्त्रीय संगीत सीखने वाले बच्चे शास्त्रीय संगीत की बारीकियां को सीख रहे हैं. इस कार्यशाला के उद्घाटन में डॉक्टर रागिनी भूषण, विभा मिश्रा, प्रसेनजीत तिवारी, दयनाथ उपाध्याय मौजूद थे. 29 मार्च से 31 मार्च 2024 तक चलने वाले इस तीन दिवसीय कार्यशाला में बच्चे स्वरों का अभ्यास, सांसों पर नियंत्रण तथा रागों का स्वरूप चित्रण साथ-साथ मंच पर सफल गायन की बारीकियां सीखेंगे. इसे भी पढ़ें : तुष्टिकरण">https://lagatar.in/abandoning-policy-appeasement-state-government-should-give-death-sentence-heinous-criminals-aarti-kujur/">तुष्टिकरण

की नीति छोड़ दुर्दांत अपराधियों को फांसी की सजा दिलाये राज्य सरकार- आरती कुजूर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Adityapur-Pandit-Apte-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस कार्यशाला में डॉक्टर सनातन दीप, वीरेंद्र उपाध्याय, प्रोफेसर पंकज झा. रामकिंकर उपाध्याय. अनिल सिंह. राजेश ठाकुर. प्रेमजीत के शिष्यों ने भाग लिया है. साथ ही साथ शहर के और भी वैसे छात्र जिन्हें शास्त्रीय संगीत से लगाव है और वह निरंतर साधना कर रहे हैं इस कार्यशाला में सम्मिलित हुए. शहर में पहली बार इस तरह के कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित विजय कोपरकर तीन दिनों तक बच्चों को अपने पास रखकर संगीत की बारीकियां सिखाएंगे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन का विशेष योगदान है. कार्यक्रम के आयोजन की मुख्य भूमिका में प्रोफेसर पंकज कुमार झा, डॉक्टर सनातन दीप, वीरेंद्र उपाध्याय, सत्य प्रकाश तिवारी, स्वरूप दास एवं सितम दास शामिल रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही