Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : नौकरी के नाम पर ठगी के बाद हत्या मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

Advertisement
Advertisement
Adityapur : गम्हरिया थाना क्षेत्र के मधुसूदन तालाब टोला निवासी समीर धल की बोड़ाम में गला काटकर हत्या करने के मामेल में फरार चल रहे मुख्य आरोपी वरुण सिंह को गम्हरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना को अंजाम 29 दिसंबर की देर रात को दिया गया था और पुलिस ने घटना का खुलासा एक फरवरी को किया था. पदमलोचन सिंह और पंचानन्द सिंह को गम्हरिया पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है. इसे भी पढ़ें:निरसा">https://lagatar.in/nirsa-in-4-70-lakh-robbery-case-barakar-police-asked-businessmen-to-install-cctv/">निरसा

: 4.70 लाख लूट मामले में बराकर पुलिस ने व्यवसायियों से सीसीटीवी लगाने को कहा

यह था मामला

पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुराना मनोहरपुर निवासी समीर धल की हत्या 29 जनवरी को उसके 3 दोस्त उसे मेला घुमाने के लिये पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम लेकर गये थे. लौटते समय भादुडीह जंगल में उसकी हत्या कर दी थी. घटना के बाद सिर काटकर सतनाला नाले में फेंक दिया था. घटना के बाद वरुण के घर से ही खून से सना कपड़ा पुलिस ने बरामद किया था. हत्या में प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने पंचानंद के घर से बरामद किया था.

31 जनवरी को समीर की मां ने की थी थाने में शिकायत

समीर के लापता होने की लिखित शिकायत उकी मां अन्ना देवी ने 31 जनवरी को थाने में जाकर की थी. अन्ना ने बेटे का अपहरण होने की आशंका जतायी थी. उसने बताया था कि नीमडीह पुरनापानी का पदमलोचन सिंह सरदार को नौकरी लगाने के नाम पर 9.20 लाख रुपये दिया था. इसे भी पढ़ें:सिंदरी">https://lagatar.in/sindri-a-queue-of-confiscated-vehicles-on-the-roadside-near-balliapur-police-station/">सिंदरी

: बलियापुर थाना के समीप सड़क किनारे जब्त वाहनों की लगी कतार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही