Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सूरज हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता ने कोर्ट में किया सरेंडर

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के पीएचडी कॉलोनी से सटे 14 नंबर गली में बीते 13 अगस्त को हुए सूरज सिंह मुंडा हत्याकांड मामले के मुख्य साजिशकर्ता साहिल दास ने शनिवार को सरायकेला कोर्ट में समर्पण कर दिया है. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. हालांकि मामले के चार अभियुक्त अभी भी फरार चल रहे हैं. इनमें टिंकू दास, गोलू दास, सौरभ और जीतेन पासवान शामिल हैं. इसे भी पढ़े : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-girl-hangs-herself-in-mongra-village/">जगन्नाथपुर

: मोंगरा गांव में युवती ने फांसी लगा की आत्महत्या

लोकेशन व हुलिया बदलने से पुलिस को आरोपीयों तक पहुंचने में हो रही परेशानी

वहीं गुड़िया दास, हरिओम पंडित, आशीष दास उर्फ आमू दास व किशन सिंह को पुलिस दो दिन पूर्व देशी कट्टा, 2 जिंदा गोली और 2 बाइक के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है. विदित हो कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश बनाए हुए है. सभी आरोपी बार- बार लोकेशन और हुलिया बदल रहे हैं, जिससे पुलिस को उन तक पहुंचने में परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rajesh-shukla-congratulates-justice-uu-lalit-on-becoming-the-chief-justice-of-india/">जमशेदपुर

: न्यायमूर्ति यूयू ललित के भारत के मुख्य न्यायाधीश बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही