में प्रचंड गर्मी, हीट स्ट्रोक से बलिया में 3 दिनों में 54 लोगों की मौत, पटना व अन्य जिलों में 44 की जान गयी
सड़कों पर बहता रहता है पानी
आरआईटी मोड़ के पास भी पाइपलइन में लीकेज है, जहां टंकी से पानी खोले जाने के बाद पेयजल सड़कों पर प्रतिदिन बहता रहता है. वहीं औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनियन धर्म कांटा के पास भी पाइप क्षतिग्रस्त होने के चलते सुबह सड़कों पर पानी बहता रहा है. मामले को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में शिकायत की गई है, लेकिन संसाधन की कमी का हवाला देते हुए अब तक पाइप लाइन के लीकेज को दुरुस्त नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wild-elephants-damaged-two-houses-in-jamua/">चाकुलिया: जमुआ में जंगली हाथियों ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त
राइजिंग पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, गर्मी में मरम्मत करना मुश्किल
क्षतिग्रस्त पाइप लाइन मामले में नगर निगम के अधिकारियों ने बताया है कि अधिकांश मेन राइजिंग पाइप लाइन में लीकेज है, जिसके चलते सड़कों पर पानी बह रहा है. अधिकारियों ने बताया कि इन पाइप लाइनों को दुरुस्त करने के लिए पूरे क्षेत्र में जलापूर्ति बंद कर मरम्मत कार्य करना होगा, जो फिलहाल इस भीषण गर्मी में संभव नहीं है. वही अधिकारी बताते हैं कि संपूर्ण रखरखाव मेंटेनेंस का कार्य जिंदल को सौंपा गया है, लेकिन एजेंसी द्वारा हैंड ओवर नहीं लिया गया है. मामले को लेकर नगर निगम ने विभागीय सचिव के पास भी शिकायत की गई है. जिंदल को 15 जून को ही हैंड ओवर लेना तहस लेकिन जिंदल ने अब तक हैंड ओवर नहीं लिया है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wild-elephants-damaged-two-houses-in-jamua/">चाकुलिया: जमुआ में जंगली हाथियों ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त [wpse_comments_template]
Leave a Comment